Yajurveda Meaning in Hindi कुछ दिलचस्प और रोचक जानकारियाँ

Yajurveda Meaning in Hindi कुछ दिलचस्प और रोचक जानकारियाँ

Contents hide

yajurveda-_Important Gyan

नमस्कार साथियों!

Important Gyan के इस सीरीज में आप सभी का स्वागत है । आज हम इस लेख में हम आपको यजुर्वेद से जुड़ी कुछ रोचक और दिलसचस्प बाते बताएंगे जो आप लोगों को आगामी आने वाले हर प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभकारी तो होगा ही साथ ही आपका ज्ञानवर्धन भी होगा। Yajurveda Meaning in Hindi

इससे पहले के लेख में हमने सैन्धव सभ्यता और ऋग्वेद,सामवेद के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है। आप लोगों से एक गुजारिश है की आप जरूर उनको पढ़ें सभी लेख आप लोगों का इंतेजार करते हैं । इसका लिंक मैंने नीचे दे दिया है । 

यजुर्वेद

यजुर्वेद का समय काल उत्तर वैदिक काल से संबंध है । इस समय तो कबायली जीवन में दरार पड़ रही थी और बड़े बड़े राजाओं का उदय होना प्रारंभ हो चुका था । वर्ण व्ययस्था अब धीरे धीरे  जटिल होती जा रही थी और साथ ही क्षेत्रीय राज्यों का उदय हो रहा था । यज्ञ संबंधी विधि विधान प्रबल हो रहे थे इसी पृष्ठभूमि पर यजुर्वेद में यज्ञ संबंधी विधि विधानों का उल्लेख प्रारंभ हुआ । Yajurveda Meaning in Hindi

यजुर्वेद का संबंध अनुष्ठानों से है । इसको पद्धति भी कहा जाता है। इसका उपवेद धनुर्वेद है।  इसके मंत्र को पढ़ने वाला पुरोहित अधवरयु कहा जाता था । यह ग्रंथ गद्य और पद्य दोनों में लिखा गया है। यजुर्वेद में राजनैतिक और सामाजिक परिस्थिति की जानकारी मिलती है और पहली बार राजसूय और वाजपेयी जैसे दो राजकीय समारोहों का उल्लेख भी मिलता है । Yajurveda Meaning in Hindi

यजुर्वेद के दो भाग हैं

  • कृष्ण यजुर्वेद 
  • शुक्ल यजुर्वेद

कृष्ण यजुर्वेद की कितनी शाखाएं हैं-

कृष्ण यजुर्वेद में गद्य,पद्य और व्याख्या एक साथ दिया है ।

  • काठक
  • कपिष्ठल
  • तैत्तरीय 
  • मैत्रायणी या मैत्रेयी संहिता 

शुक्ल यजुर्वेद की कितनी शाखाएं हैं-

शुक्ल यजुर्वेद को वाजसनेही संहिता भी कहा जाता है  । इसके रचनाकार यज्ञवल्क्य थे ।ये वजसनेही के ही पुत्र थे और इन्होंने अपने पिता को ये ग्रंथ समर्पित किया था ।  शुक्ल  यजुर्वेद में गद्य,पद्य एक साथ और व्याख्या अलग दिया हुआ है। Yajurveda Meaning in Hindi

  • मध्यानदिन 
  • कण्व 

कृष्ण यजुर्वेद का ब्राह्मण ग्रंथ कौनसा है?

कृष्ण यजुर्वेद का ब्राह्मण ग्रंथ तैत्तरीय ब्राह्मण ग्रंथ है । 

शुक्ल यजुर्वेद का ब्राह्मण ग्रंथ कौनसा है?

शुक्ल यजुर्वेद का ब्राह्मण ग्रंथ शतपथ ब्राह्मण ग्रंथ है । यह उत्तरवैदिक काल की सामाजिक संरचना का सबसे प्रमुख स्रोत है । इसमें राम की कथा का वर्णन है । उर्वरशी और पुरुरवा का उल्लेख हुआ है। जल प्लावन की कथा का वर्णन है। इसके अलावा च्यवन ऋषि को आश्विन कुमारो द्वारा यौवन के वरदान का वर्णन हुआ है । इसी में विदेह माधव की कथा का वर्णन है और साथ ही पत्नी को अर्धांगिनी भी बोला गया है। नारायण को परमपुरुष के रूप में उल्लेख हुआ है। Yajurveda Meaning in Hindi

Yajurveda in Hindi Important Gyan-
Yajurveda in Hindi Important Gyan-

कृष्ण यजुर्वेद के कौन से उपनिषद हैं?

  • कृष्ण यजुर्वेद के उपनिषद हैं-
  • कठोपनिषद -“यम और नचिकेता का उल्लेख उसी में हुआ है।”
  • तैत्तरीय उपनिषद
  • श्वेताश्वर उपनिषद
  • मैत्रायणी उपनिषद इसको जाबालोंउपनिषद भी कहा जाता है। 

शुक्ल यजुर्वेद के कौनसे उपनिषद हैं?

शुक्ल यजुर्वेद के निम्नलिखित उपनिषद हैं-

  • बृहदारण्यक उपनिषद
  • ईश उपनिषद

मैत्रायणी उपनिषद

इसमें त्रिमूर्ति, चारों आश्रमों का उल्लेख और निराशावाद की झलक मिलता है। 

श्वेताश्वर उपनिषद

श्वेताश्वर उपनिषद में परमात्मा को रुद्र कहा गया है और भक्ति की अवधारणा तथा सांख्य दर्शन का झलक मिलता है। 

बृहदारण्यक उपनिषद

बृहदारण्यक उपनिषद में ब्रह्म का विवेचन बहुत ही अच्छे ढंग से हुआ है, यज्ञवल्क्य और गार्गी का संवाद का उल्लेख तथा पुनर्जन्म एवं आत्मा शब्द का उल्लेख इसी उपनिषद में हुआ है। Yajurveda Meaning in Hindi

Yajurveda in Hindi Important Gyan-----
Yajurveda in Hindi Important Gyan

पद्धति ग्रंथ किस वेद को कहा जाता है?

यजुर्वेद का संबंध अनुष्ठानों से है । इसको पद्धति भी कहा जाता है।

धनुर्वेद किस वेद का उपवेद है?

धनुर्वेद यजुर्वेद का उपवेद है । 

वाजसनेही संहिता का संबंध किस वेद से है?

वाजसनेही संहिता का संबंध यजुर्वेद के शुक्ल यजुर्वेद की शाखा से है।  अर्थात शुक्ल यजुर्वेद को ही वाजसनेही संहिता कहा गया है । 

राजसूय और वाजपेयी जैसे दो समारोहों का उल्लेख सबसे पहले किस वेद में हुआ है?

राजसूय और वाजपेयी जैसे दो राजकीय समारोहों का उल्लेख सबसे पहले यजुर्वेद में हुआ है। 

जल प्लावन की कथा का उल्लेख सबसे पहले किस ब्राह्मण ग्रंथ में हुआ है?

जल प्लावन की कथा का उल्लेख सबसे पहले यजुर्वेद में शुक्ल यजुर्वेद के शतपथ ब्राह्मण में हुआ है। 

यज्ञवल्क और गार्गी के संवाद का उल्लेख किस उपनिषद में हुआ है?

यागवल्क्य और गार्गी के संवाद का उल्लेख शुक्ल यजुर्वेद के बृहदारण्यक उपनिषद उपनिषद में हुआ है। 

नारायण को परमपुरुष किस ब्राह्मण ग्रंथ में कहा गया है । 

नारायण को परमपुरुष शुक्ल यजुर्वेद के शतपथ ब्राह्मण में कहा गया है। 

यम और नचिकेता उल्लेख किस उपनिषद में हुआ है?

यम और नचिकेता का उल्लेख उसी में हुआ है कृष्ण उपनिषद के कथोपनिषद में हुआ है । 

पत्नी को अर्धांगिनी किस ब्राह्मण ग्रंथ में कहा गया है?

पत्नी को अर्धांगिनी शुक्ल यजुर्वेद के शतपथ ब्राह्मण ग्रंथ में कहा गया है। 

Manda kis nadi ke kinare sthit hai 
lamgirpur 
Sinauli
Sutkagendor 
Daimabad 
Rakhigadhi
Banawali 
Lothal Kahan Sthit hai
Surkotada ki khoj kisne ki thi
Harappa kis nadi ke kinare Sthit hai
Mohenjo daro ki khoj kisne ki
Kali banga kahan sthit hai 
Chanhudaro 
Dholavira
Sindhu ghati ki sabhyat in Hindi
Sindhu ghati ki sabhyat in Hindi
Taj mahal in Hindi

Important Gyan के इस सीरीज में मैं आप लोगों को ये बताने का प्रयास किया कि कुछ बातों ध्यान रखते हुए आप अपने जीवन में कैसे सफल हो सकते हैं। मित्रों मुझे अपनी लेखनी को यहीं पर समाप्त करने का इजाजत दीजिये।अगर कहीं कोई त्रुटि रह गयी हो तो मानवीय भूल समझ  क्षमा  कर दीजियेगा और कोई सुझाव हो तो  जरूर दें हम अपने लेख में उचित स्थान देंगे और कोई प्रश्न हो तो जरूर पूछे। Yajurveda Meaning in Hindi

आप लोगों को और अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए, अगर आप लोगों को लगता है की हमें और क्या पढ़ना चाहिए तो आप www.importantgyan.com के वेबसाईट पर नियमित विज़िट करके अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं । हमारे कुछ मीनू आप लोगों का राह देखते रहते हैं जैसे-Motivation, Health, sarkari Yojna आदि । आप इनका लाभ जरूर उठायें । आपका दिन शुभ हो! Yajurveda Meaning in Hindi

 

 

error: Content is protected !!