Sindhu ghati sabhyata Prashnottari-2021 जानें कुछ दिलचस्प जानकारियाँ

अति महत्वपूर्ण प्रश्न सिंधु सभ्यता के बारें में सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

Sindhu ghati sabhyata related question

परीक्षा में आए हुए और आने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का कलेक्शन हम आप लोगों के लिए लाए  हैं, आप नियमित अभ्यास करें और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जरूर प्रश्न करें  ।

ये प्रश्न कभी न कभी, किसी न किसी परीक्षा में पूछे गए हैं, हार्ड वर्क तो जरूरी है ही साथ में स्मार्ट वर्क भी करें । विस्तार में तो अध्ययन करें ही साथ में इन प्रश्नों को बार बार दोहेराएं 100% काम आएंगे । आप रेगुलर विज़िट करते रहें हम नियमित इसमें कुछ नए और important Gyan से संबंधित प्रश्न और उसके उत्तर जोड़ते रहते हैं ।

सिंधु-घाटी-सभ्यता-प्रश्नोत्तरी-Important Gyan

Important Gyan के इस सीरीज में आप सभी के लिए सिंधु घाटी  सभ्यता से संबंधित कुछ प्रश्नोंउत्तरी लेकर आए हैं जिसका आप सब नियमित अभ्यास करें और आप लोगों को इसकी पीडीएफ़ फाइल चाहिए तो कमेन्ट में जरूर पूंछें । Sindhu ghati sabhyata related question

सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता किस प्रकार की सभ्यता थी?

उत्तर:-हड़प्पा सभ्यता एक कास्य युगीन सभ्यता थी ।

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता का नाम ‘सिंधु सभ्यता’ किसने रखा था?

उत्तर:-हड़प्पा सभ्यता का नाम ‘सिंधु सभ्यता’ सबसे पहले ‘जान मार्शल’ ने रखा था ।

प्रश्न:-जान मार्शल का संबंध हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से था?

उत्तर:-जान मार्शल का संबंध हड़प्पा सभ्यता के ‘मोहन जोदाड़ो’ से था । इन्होंने ने ही सबसे पहले इस स्थल की खोज की थी ।

प्रश्न:-माधव श्वरूप वत्स का संबंध सिंधु सभ्यता के किस स्थल से था?

उत्तर:- माधव श्वरूप वत्स का संबंध सिंधु सभ्यता ‘हड़प्पा ‘ के  स्थल से था । इन्होंने ने ही इस स्थल की खोज की थी ।

प्रश्न:-सबसे पहले हड़प्पा सभ्यता के टीलों से संबंधित जानकारी किसने दिया था ।

उत्तर:-सबसे पहले हड़प्पा सभ्यता के टीलों से संबंधित जानकारी चार्ल्स मेसन ने 1826 में  दिया था ।

प्रश्न:-1856 ईस्वी में कराची से लेकर लाहौर तक रेल लाइन बिछाने में प्रमुख दो इंजीनियर कौन थे? 

उत्तर:- इस समय प्रमुख दो इंजीनियर 1) जॉन ब्रांटन 2) विलियम ब्रांटन नामक प्रमुख दो इंजीनियर थे । 

प्रश्न:-1856 ईस्वी में भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्वेयर कौन थे?

उत्तर:- इस समय भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्वेयर जनरल कनिंघम थे जिन्होंने 1856 से लेकर 1873 तक में तीन बार इस स्थल की यात्रा कीये थे । 

प्रश्न:-हड़प्पा के पुरावशेषों पर किसने एक लेख प्रकाशित किया था?

उत्तर:- हड़प्पा के अवशेषों पर 1912 में जे. एम फ्लीट ने ‘रॉयल एशियाटिक सोसायटी‘ नामक पत्रिका में एक लेख लिखा था । 

प्रश्न:-हड़प्पा की खुदाई का कार्य-भार जान मार्शल ने किसको सौंपा था?

उत्तर:- हड़प्पा की खुदाई का कार्यभार 1921 में भारतीय पुरातत्व विभाग के निदेशक जॉन मार्शल ने ‘दया राम साहनी’ को सौंपा था । 

प्रश्न:-हड़प्पा की खोज कब हुई थी और किसने किया था?

उत्तर:- 1921  में दया राम साहनी ने हड़प्पा की खोज कर दिया था । 

प्रश्न:-सिंध में लरकाना जिले की खोज किसने किया था?

उत्तर:- सिंध में लरकाना जिले की खोज 1922 में आर. डी. बेनर्जी ने किया था । सबसे पहले ये इसी स्थान पर गए थे । अर्थात लर्कना जिले में जाने वाले सबसे पहले व्यक्ति आर डी बेनर्जी ही थे । 

प्रश्न:-‘नखलिस्तान’ किसे कहा जाता है?

उत्तर:- मोहन जोदारों से सिंध का उपजाऊ भाग मिला है जिसे नखलिस्तान कहा जाता है । 

प्रश्न:-हिन्दी में ‘मृतकों का टीला’ नामक उपन्यास किसने लिखा था?

उत्तर:- हिन्दी में ‘मृतकों का टीला’ नामक उपन्यास रा राघव ने लिखा था जो हिन्दी साहित्यकार थे । 

प्रश्न:-लरकाना जिला किस नदी के तट पर है?

उत्तर:- लरकाना जिला सिंध नदी के बाएं तट पर है । 

प्रश्न:-कालिबंगा, बानवाली,राखीगढ़ी किस प्रकार के स्थल हैं?

उत्तर:- कालिबंगा, बानवाली,राखीगढ़ी प्राक हड़प्पा स्थल हैं । 

प्रश्न:-रंगपुर और रोजदी किस युग के स्थल हैं?

उत्तर:- रंगपुर और रोजदी हड़प्पोत्तर युगीन सभ्यता हैं । 

प्रश्न:-मोहन जोदाड़ो से 14 नरकंकाल मिले हैं जिसका संबंध किस्से हैं?

उत्तर:- मोहन जोदाड़ो से 14 नरकंकाल मिले हैं जिसका संबंध है- इसमें से 3 व्यक्ति आद्य आस्ट्रेलायड/6 व्यक्ति भूमध्य भूमध्य सागरीय/1 व्यक्ति माँगोलायड/1 व्यक्ति अल्पाइन/3 का निर्धारण नहीं हुआ है । 

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता के रूपरेखा का निर्धारण किसने किया था?

उत्तर:- हड़प्पा सभ्यता के रूपरेखा का निर्धारण एस आर राव ने किया था । 

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता का आकार कैसा है? 

उत्तर:- हड़प्पा सभ्यता का आकार त्रिभुजाकार है । 

प्रश्न:-सिंधु सभ्यता से संबंधित सर्वाधिक पुरास्थल किस नदी के किनारे खोजा गया है?

उत्तर:- सिंधु सभ्यता से संबंधित सर्वाधिक पुरास्थल सरस्वती नदी के किनारे खोजा गया है । इस स्थल को घग्घर-हाकरा कहा जाता है । प्रश्न:-सिंधु सभ्यता का सबसे पहले तिथि निर्धारण किसने किया था? 

उत्तर:- सिंधु सभ्यता का सबसे पहले सैन्धव सभ्यता का तिथि निर्धारण मार्शल महोदय ने किया था । 

प्रश्न:-हड़प्पा के किन स्थलों से पश्चिम में गढ़ी या दुर्ग और पूर्व में आवास क्षेत्र मिले हैं? 

उत्तर:- सैन्धव कालीन नगर निर्माण योजना में प्रायः समानता है । हड़प्पा,मोहन जोडरों और कालीबंगा में पश्चिम में गढ़ी या दुर्ग मिला है जबकि पूर्व दिशा में आवास क्षेत्र मिले हैं । 

प्रश्न:-सिंधु सभ्यता का काल निर्धारण क्या है?

काल निर्धारण कर्ता  तिथि -ईस्वी पूर्व 
मार्शल  3250-2750 
माधव स्वरूप वत्स  3500-2700 
मैके  2800-2500 
फेयर सर्विस  2000-1500 
धर्म पाल अग्रवाल  2300-1750
मार्टीमार व्हीलर  2500-1500

प्रश्न:-कार्बन-14 के आधार पर किसने सिंधु सभ्यता के का तिथि निर्धारण का सिद्धांत किसने दिया था?

उत्तर:- कार्बन-14 के आधार पर किसने सिंधु सभ्यता के का तिथि निर्धारण का सिद्धांत बी एफ लिवी ने दिया था । 

प्रश्न:-सिंधु सभ्यता का वैज्ञानिक तरीके से तिथि-निर्धारण का सिद्धांत किसने दिया था?

उत्तर:- सिंधु सभ्यता का वैज्ञानिक तरीके से तिथि-निर्धारण का सिद्धांत मार्टीमार व्हीलर ने दिया था । 

प्रश्न:-सिंधु सभ्यता अपनी परिपक्व अवस्था में कब थी?

उत्तर:- सिंधु सभ्यता अपनी परिपक्व अवस्था में 2200 ईस्वी पूर्व  से 2000 ईस्वी पूर्व के बीच में थी। 

प्रश्न:-चावल उगाने का साक्ष्य सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मिला है?

उत्तर:- चावल उगाने का साक्ष्य सिंधु सभ्यता के रंगपुर से मिला है । 

प्रश्न:-‘पकी मिट्टी का हल’ सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मिला है?

उत्तर:- ‘पकी मिट्टी का हल’ सिंधु सभ्यता के बनावली जिले से मिला है । यह हरियाणा के हिसार जिले में है । इसका उत्खन कार्य 1973-1974 के बीच आर एस विष्ट ने किया था । यहाँ पर पूर्व हड़प्पा और हड़प्पा दोनों चरणों के साक्ष्य मिलते हैं । यहीं से वाश-वेसीन और मातृदेवी की मूर्ति मिली है । सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

प्रश्न:-सिंधु घाटी सभ्यता में अग्नि पूजा किस स्थान से खोजा गया है? 

उत्तर:- सिंधु घाटी सभ्यता में अग्नि पूजा के साक्ष्य कालिबंगा से मिला है । 

प्रश्न:-हड़प्पा बस्तियों का सबसे सघन वितरण मिलता है?

उत्तर:- हड़प्पा बस्तियों का सबसे सघन वितरण घग्घर-हाकरा नदी तंत्र से मिलता है । 

प्रश्न:-किस हड़प्पा स्थल से रजत भांडों और आभूषण के अप्रत्याशित भंडार मिले हैं । 

उत्तर:- कुनाल हड़प्पा स्थल से रजत भांडों और आभूषण के अप्रत्याशित भंडार मिले हैं । कुनाल हरियाणा के हिसार जिले में है । यहीं से चांदी के दो मुकुट भी मिलते हैं । 

प्रश्न:-सिंधु सभ्यता के मुद्राओं पर किन पशुओं की आकृति पाई जाती हैं । 

उत्तर:- सिंधु सभ्यता के मुद्राओं बैल,हाथी और गैंडा पाए जाते हैं । 

प्रश्न:-वह कौन सी नदी है जिससे लोथल का गोदी क्षेत्र एक नहर द्वारा जुड़ा हुआ है । 

उत्तर:- वह भोगवा नदी है जो लोथल का गोदी क्षेत्र एक नहर द्वारा जुड़ा हुआ है । लोथल साबरमती और भोगवा नदियों के मध्य खंभात की खाड़ी के नजदीक है । 

प्रश्न:-किस सिंधु सभ्यता के घाटी स्थल से ‘नाम पटीका’ का अभिलेख मिला है । 

उत्तर:- सिंधु सभ्यता के घाटी स्थल के धौलाबिरा से ‘नाम पटीका’ का अभिलेख मिला है ।सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर:-हड़प्पा सभ्यता रावी नदी के किनारे बाएं तट पर स्थित है । 

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता के कौनसे स्थल एक ही रक्षा प्राचीर से घिरे थे?

उत्तर:-हड़प्पा सभ्यता के लोथल और सुरकोटदा मात्र ऐसे दो स्थल थे जिनका नगर और दुर्ग दोनों एक ही रक्षा प्राचीर से घिरा हुआ था ।

Sindhu ghati sabhyata Prashnottari important gyan

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता का वह कौनसा स्थल है जहां कोई दुर्गीकरण नहीं है लेकिन वहाँ वक्राकर इंटे मिलती हैं?

उत्तर:-Chanhudaro हड़प्पा सभ्यता का वह स्थल है जहां कोई दुर्गीकरण के साक्ष्य नहीं मिलते हैं । 

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता का वह कौनसा स्थल है जहां दुर्ग  और नगर दोनों अलग अलग रक्षा प्राचीर से घिरा हुआ है । 

उत्तर:-कालिबनगा एक मात्र स्थल था जहां का दुर्ग और नगर दोनों अलग अलग रक्षा प्राचीर से घिरा हुआ था ।

Sindhu ghati sabhyata Prashnottari-important gyan

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता का वह कौनसा स्थल है जहां दुर्ग,मध्यम नगर और पश्चिमी नगर तीनों का अलग अलग विभाजन किया गया था । 

उत्तर:- सम्पूर्ण क्षेत्र की किलेबंदी पत्थर के रक्षा प्राचीर से की गई थी और तीनों की अपनी अपनी भी किलेबंदी की गई थी। 

Sindhu ghati sabhyata Prashnottari-important gyan

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता का रूपरेखा किसने निर्धारित किया था?

उत्तर:-हड़प्पा सभ्यता का रूपरेखा एस आर राव ने निर्धारित किया था।  हड़प्पा सभ्यता त्रिभुज के आकार का था । 

Sindhu ghati sabhyata Prashnottari-important gyan

प्रश्न:-बाजरा का साक्ष्य कहाँ से मिला है?

उत्तर:-बाजरे का साक्ष्य रंगपुर से मिलता है । 

प्रश्न:-गेहूं और जौ का साक्ष्य कहाँ से मिला है?

उत्तर:-गेहूं और जौ के साक्ष्य हड़प्पा और मोहन जोदड़ों से मिलता है । 

प्रश्न:-सिंधु सभ्यता में सिंचाई के लिए नहर का साक्ष्य कहाँ से मिलता है?

उत्तर:-सिंधु सभ्यता में सिंचाई के लिए नहर का साक्ष्य कहीं से नहीं मिलता है । ये लोग तालाबों और कुओं से सिंचाई करते थे । 

प्रश्न:-दयाराम साहनी को चांदी के एक बर्तन में ‘लाल रंग कपड़े का साक्ष्य’ कहाँ से मिला है?

उत्तर:-दयाराम साहनी को चांदी के एक बर्तन में लाल रंग के कपड़े का साक्ष्य मोहनजोदड़ों से मिला है । 

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता में  किस आकार का बाट सर्वाधिक मिला है?

उत्तर:-हड़प्पा सभ्यता में घनाकार बात सर्वाधिक मिला है । 

प्रश्न:-हड़प्पा सभ्यता में बाट की तौल का अनुपात क्या था?

उत्तर:-हड़प्पा सभ्यता में बाट की तौल की अनुपात 1:2:4:8:16:32:64 था जो 16 के अनुपात में था । 

प्रश्न:-हड़प्पा के किस स्थल से सीप का बना पैमाना(स्केल) मिला है?

उत्तर:-मोहन जोदड़ों से सीप का बना हुआ पैमाना मिला मिला है । 

प्रश्न:-हड़प्पा के किस स्थल से हाथी दांत का बना हुआ स्केल कहाँ से मिला है?

उत्तर:-लोथल नामक स्थल से हाथी दांत का बना हुआ पैमाना मिलता है। 

प्रश्न:-हड़प्पा के किस स्थल से घोड़े का साक्ष्य मिलता है?

उत्तर:-सुरकोटदा जो गुजरात के कच्छ जिले में है वहाँ से घोड़े की अस्थियाँ मिलती हैं । इसके अलावा लोथल से घोड़े की मृणमूर्ति और राणाघुंडई से घोड़े के दांत मिलते हैं ।

प्रश्न:-मांडा किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर:-मांडा चिनाब नदी के किनारे स्थित है । यह जम्मू कश्मीर में है ।

प्रश्न:-युगल स्त्री पुरुष के शवाधान का साक्ष्य कहाँ से मिलता है?

उत्तर:-युगल स्त्री पुरुष के शवाधान का साक्ष्य लोथल से मिलता है । यहाँ से तीन युगल समाधि मिलता है । इसमें से दो स्त्री के शव की पहचान हुई है ।

प्रश्न:-हड़प्पा, मोहन जोदड़ों और कालिबनगा में दुर्ग नगर के किस दिशा में था?

उत्तर:-हड़प्पा, मोहन जोदड़ों और कालिबनगा में दुर्ग नगर के पश्चिम दिशा में था ।

प्रश्न:-किस हड़प्पा स्थल से धान की खेती किए जाने का प्रमाण मिलता है?

उत्तर:-गुजरात राज्य के लोथल और रंगपुर से धान की खेती किए जाने का साक्ष्य मिलता है। लोथल से चावल और रंगपुर से धान की भूसी मिलता है।

प्रश्न:-मोहनजोदड़ों से प्राप्त योगी की मुद्रा में कौनसे चार पशुओं का अंकन हुआ है?

उत्तर:- मोहनजोदड़ों से प्राप्त योगी की मुद्रा पर चीता,गैंडा,भैंसा और हाथी का अंकन है ।

प्रश्न:-मेसोपोटामिया का व्यापार सैन्धव सभ्यता के साथ किस बंदरगाह से होता था ।

उत्तर:- दिलमन और मकन से होता था ।

आप लोगों को तो यह भी पढ़ना चाहिए- 

Important Gyan के इस सीरीज में मैं आप लोगों को ये बताने का प्रयास किया कि सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी में किस प्रकार के प्रश्न अक्सर सभी इग्ज़ैम में पूछे जाते हैं। मित्रों मुझे अपनी लेखनी को यहीं पर समाप्त करने का इजाजत दीजिये। 

अगर कहीं कोई त्रुटि रह गयी हो तो मानवीय भूल समझ  क्षमा  कर दीजियेगा और कोई सुझाव हो तो  जरूर दें हम अपने लेख में उचित स्थान देंगे और कोई प्रश्न हो तो जरूर पूछे। Sindhu ghati sabhyata related question-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

आप लोगों को और अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए, अगर आप लोगों को लगता है की हमें और क्या पढ़ना चाहिए तो आप www.importantgyan.com के वेबसाईट पर नियमित विज़िट करके अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं ।

हमारे कुछ मीनू आप लोगों का राह देखते रहते हैं जैसे-Motivation, Health, sarkari Yojna आदि । आप इनका लाभ जरूर उठायें । आपका दिन शुभ हो! Sindhu ghati sabhyata related question-Sindhu ghati sabhyata related question-Sindhu ghati sabhyata related question-Sindhu ghati sabhyata related question-Sindhu ghati sabhyata related question-Sindhu ghati sabhyata related question-Sindhu ghati sabhyata related question-Sindhu ghati sabhyata related questionसिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी-सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

1 thought on “Sindhu ghati sabhyata Prashnottari-2021 जानें कुछ दिलचस्प जानकारियाँ”

Leave a Comment

error: Content is protected !!