आखिर कैसे शहीद हुईं अजीजन बेगम? Ajijan Begum in Hindi

अजीजन बेगम का जन्म १८३२ ईस्वी में लखनऊ में हुआ था। ये कानपूर की नाचने गाने वाली थीं जिनका नाम १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बलिदानी महिलाओं की श्रेणी में आती थीं।

क्रांतिकारियों से इनका संपर्क

आपको बताते चलें की Ajijan Begum कानपुर आयीं जिनका संपर्क यहाँ की मशहूर तवायफ उमराव जान अदा के साथ हुआ था। ये भी इन्हीं गतिविधियों में लग गयीं लेकिन आगे चलकर इनका सम्पर्क क्रांतिकारियों से हुआ। इधर नाना साहब के कहने पर अजीजन ने अंग्रेजो से टक्कर लेने हेतु महिला संगठन बनाकर उसकी कमान संभाल ली।

एक योद्धा का रूप

ब्रिटिश इतिहासकार जार्ज ट्रेवेलियन और पंडित सुन्दर लाल ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘भारत में अंग्रेजी राज्’ आदि में क्रन्तिकारी Ajijan Begum के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। जार्ज ट्रेवेलियन ने लिखा है की घोड़े पर सवार सैनिक वेशभूषा में कई तमगे लगाए और अपने हाथों में पिस्तौल लिए हुए अजीजन बिजली की तरह अंग्रेज सैनिकों को रौंदती चली जाती थीं।

इनके साथ महिलाओं की घुड़सवार टुकड़ी भी जाया करती थी। ये लोग कुछ पवित्र कार्य करते थे जैसे सैनिकों को हथियार देना, प्यासे हुए सैनिकों को पानी देना और और घायलों की भरपूर देखभाल करना आदि। इसके साथ ही पंडित सुद्नर लाल ने लिखा है की कानपुर पर विद्रोहियों का कब्ज़ा होने के बाद से बंदी अंग्रेजी स्त्रियों एवं बच्चों की हत्या के लिए विद्रोहियों को उकसाने में इन्हीं का हाथ था।

अजीजन का शहीद होना

उपर्युक्त कार्यों के चलते Ajijan Begum के प्रति अंग्रेजो का रोष काफी बढ़ गया इसी लिए इनको गिरफ्तार करके अंग्रेज कमांडर सर हेनरी हेवलोक के सामने प्रस्तुत किया गया। उसने शर्त रखा की आप ‘अजीम उल्लाह खान का पता बता देंगी तो आपको छोड़ दिया जायेगा। अजीम उल्ला खान एक मुस्लिम क्रन्तिकारी थे। लेकिन पता बताने से स्पष्ट इंकार कर दिया अजीजन ने। इसी कारण इनको गोली से मार दिया गया।

Baksar ka yudh kab huaClick Here
Plasi ka yudh kab huaClick Here
soviyat sangh ka vighatan kab hua thaClick Here
Bihar ke pratham mukhyamantri kaun theClick Here
Shahi Neusena VidrohClick Here

Important Gyan के इस सीरीज में मैं आप लोगों को ये बताने का प्रयास किया कि Ajijan Begum के लिए क्या पूरा विवरण है? मित्रों मुझे अपनी लेखनी को यहीं पर समाप्त करने का इजाजत दीजिये।

अगर कहीं कोई त्रुटि रह गयी हो तो मानवीय भूल समझ कर क्षमा कर दीजियेगा और कोई सुझाव हो तो जरूर दें हम अपने लेख में उचित स्थान देंगे और कोई प्रश्न हो तो जरूर पूछे। Ajijan Begum

आप लोगों को और अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए, अगर आप लोगों को लगता है की हमें और क्या पढ़ना चाहिए तो आप www.importantgyan.com के वेबसाईट पर नियमित विज़िट करके अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं । Ajijan Begum

हमारे कुछ मीनू आप लोगों का राह देखते रहते हैं जैसे-Motivation, Health, sarkari Yojna आदि । आप इनका लाभ जरूर उठायें । आपका दिन शुभ हो! Ajijan Begum

Leave a Comment

error: Content is protected !!